भागलपुर

निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का किया गया आयोजन


रवींद्रनाथ ठाकुर ।नवगछिया:-नवगछिया अनुमंडल के बी जी हेल्थकेयर एंड एजूकेशन सेंटर भारती निवास राजेन्द्र काॅलनी मे बाबा गणिनाथ सेवा समिति के पूर्व सचिव स्वर्गीय विष्णु गुप्ता के याद मे बाबा गणिनाथ सेवा सेवा समिति के तत्वावधान मे इन्फो आयुर्वेदिक मिशन के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया।शिविर का शुभारंभ स्वर्गीय विष्णु गुप्ता के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया एवं दो मिनट मोन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस मौके इन्फो आयुर्वेदिक मिशन लखनऊ के निदेशक विनय कुमार मदेशिया,कानू हलवाई सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारितोष गुप्ता, खेल संघ के घनश्याम प्रसाद, जेम्स फाइटर,बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती,संरक्षक चन्द्रगुप्त साह, शंकर साह, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता,अरविन्द साह,नीरज कुमार ,धर्मेन्द्र कुमार, डाॅ दीपक कुमार प्रेम, सौगंध साह, पवन,प्रिन्स भारती, सी एन जी एन के उपाध्यक्ष जय प्रकाश भगत ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस स्वास्थ्य शिविर मे अम्बाला से आये सुप्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डाॅ कृष्णा भारद्वाज, एवं लखनऊ की डाॅ पूनम यादव ने शिविर मे सैंकड़ों की संख्या मे आये मरीजों का जाँच कर निःशुल्क परामर्श दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button