भागलपुर

नीतीश कुमार के सत्तालोलुप नीति ने बिहार को रसातल में पहुँचा दिया : अरुण यादव

नीतीश कुमार के सत्तालोलुप नीति ने बिहार को रसातल में पहुँचा दिया : अरुण यादव


रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया।नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार सबसे अंतिम पायदान पर है। इस बाबत पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नीतीश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में 16 वर्षों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।  फिर भी बिहार सतत विकास सूचकांक लक्ष्य रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर क्यों है। इसके लिए दोषी कौन बताए सरकार।

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनविरोधी और सत्तालोलुप नीतियों ने बिहार को रसातल में पहुँचा दिया। स्वास्थ्य व्यवस्था,शिक्षा व्यवस्था,कानून व्यवस्था से लेकर तमाम जनसरोकारी व्यवस्था पर सरकार फिसड्डी साबित हुई है। नीतीश सरकार के विकास सिर्फ कागजों पर दिखता है। जमीन पर कुछ नहीं। जिसके चलते विकास के मामले में नीति आयोग के रिपोर्ट के अनुसार झारखंड, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्य से भी बिहार पीछे है। जोकि बिहार की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button