भागलपुर

आपसी दुश्मनी में खिला पिला कर, युवक को किया मौत के हवाले।

आपसी दुश्मनी में खिला पिला कर, युवक को किया मौत के हवाले।

सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पैन हाई स्कूल के निकट N.H.80 के नाथूराम महतों हाई स्कूल के मुख्य गेट पर एक युवक का शव को देखकर सनसनी फैल गई। बताते चलें कि सुबह में रोज की तरह ग्रामीण सुबह टहलने निकले हुए थे। एका एक पैन हाई स्कूल के पास मुख्य गेट पर अधेड़ उम्र के एक युवक का शव परा देख कर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने स्थानीय थाना सुल्तानगंज को सुचना दिया । स्थानीय थाना प्रभारी लाल बहादुर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।शव के पास मोबाइल और कुछ रुपया मिले हैं। मोबाइल के आधार पर शव की पहचान दिपक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक दीपक कुमार सिंह पिता स्वर्गीय दिनेश सिंह गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे घर से बैंक का पासबुक ले कर निकले थे। शाम तक आपस नहीं आने पर दीपक कुमार सिंह के परिवार वाले खोज बिन करने लगे लेकिन कुछ पता नहीं चला। बता दें कि दिपक कुमार का मोबाइल शाम को 7:00 बजे से बंद बताने लगा था।थाना प्रभारी द्वारा शव की जांच करने पर पैकेट से मोबाइल तथा कुछ पैसे बरामद किया। मोबाइल के ही आधार पर उसके परिवार वाले को घटना की जानकारी दी गई। मृतक दीपक सिंह के घर वाले को थाना प्रभारी ने सूचना देकर रेफर अस्पताल सुलतानगंज, बुलाया और शव की पहचान दिपक कुमार के रूप में हुई। परिवार वाले कुछ भी बताने से घबरा रहे हैं। मृतक दीपक सिंह, पिता स्वर्गीय दिनेश सिंह, सुलतानगंज अंतर्गत तिलकपुर के रहने वाले थे। दो भाई हैं छोटे भाई का नाम कुणाल सिंह मृतक दीपक सिंह 6 वर्ष पूर्व मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड इटहरी गांव में शादी हुआ था। मृतक को 4 साल का लड़का भी है ।मृतक बराबर बाहर ही रहते थे, 2 साल से अपने परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार वालों द्वारा दबी जुबान बताया जा रहा का है कि कुछ दिन पहले भी दीपक सिंह के साथ मारपीट किया गया था। जिसमें गांव के ही मारपीट करने वाले मुन्नी सिंह, पिता- स्वर्गीय सुरेश सिंह , मुतुल सिंह, पिता- सुरेश सिंह,फूकन सिंह, स्वर्गीय सुरेश सिंह, और महेशी के बजरंगी पासवान पहले भी जान से मार देने की धमकी बार बार दे रहा था लेकिन किस वजह से धमकी दी जा रही थी नहीं मालूम।वहीं सक के आधार पर मुन्ना सिंह पिता स्वर्गीय सुरेश सिंह को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button