भागलपुर

जदयू जिला कार्यालय में मनाई गई शोकसभा ।। InquilabIndia

जदयू जिला कार्यालय में मनाई गई शोकसभा

रवींद्रनाथ ठाकुर।नवगछिया जदयू जिला कार्यालय नवगछिया में कुशेश्वर स्थान के विधायक शशिभूषण हजारी और महिला जदयू जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित हुई. जदयू कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दोनों दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया. जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा है इनके निधन से जदयू परिवार शोकाकुल है और पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है. विधायक शशिभूषण हजारी के निधन से पूरे बिहार के जदयू कार्यकर्ता शोक से उबरे भी नहीं थे कि महिला जदयू नवगछिया की जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह के निधन ने हम सब को झकझोर दिया है. जिला प्रवक्ता रवि कुमार के अनुसार अंजनी सिंह महिला कार्यकर्ताओं में नवगछिया जदयू के लिए मजबूत स्तंभ थी. उनके निधन के बाद फिलहाल संगठन में शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो गई है. शोकसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलशन मंडल, सुबोध साह, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद राजा, मीडिया सेल के प्रिंस पटेल व रुपक पटेल, अतिपिछड़ा के प्रदेश सचिव अजय चौधरी, सेवा दल जिलाध्यक्ष मुरारी लाल, समाज सुधार सेनानी जिलाध्यक्ष प्रकाश राय, छात्र जिलाध्यक्ष अमन कुमार आनंद, महिला नेत्री सोनी देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button