भागलपुर

महिला ने एक साथ खाई अंग्रेजी दावा की कई गोली, स्थिति गंभीर ।। InquilabIndia

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी प्रिंस कुमार की पत्नी नेहा देवी 18 वर्ष ने रविवार को एक साथ भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाई खा लिया है।

भारी मात्रा में एक साथ दवाई खा लेने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया।परिजनों ने बताया कि नेहा की शादी एक माह पहले मरवा निवासी प्रिंस कुमार से हुई थी।

रविवार को अचानक नेहा ने नींद व एंटी डिप्रेशन की 50 से 60 गोली एक साथ खा लिया। एक साथ बड़ी संख्या में दवाई खा लेने सेउसकी स्थिति बिगड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button