भागलपुर

ब्रेन ट्यूमर के कारण हुई शिक्षक पवन की मौत


नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के शिक्षक पवन कुमार उर्फ पप्पू यादव 42 का निधन हो गया। वे प्राथमिक विद्यालय सैदपुर के सहायक शिक्षक थे। उनके पुत्र दिलखुश ने बताया कि उनका ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन सिलीगुड़ी स्थित एस. एस. अस्पताल में हुआ था। ऑपरेशन के दो दिनों के बाद ही उनका अकास्मिक निधन हो गया। उधर शिक्षक संघ की ओर से अनिल कुमार अनल, पवन कुमार, गजेंद्र प्रसाद यादव, जयनाथ यादव, प्रवीण कुमार पप्पू, अमन कुमार, अशोक यादव, सुनील, रवि, चंदन, राजबंधु आदि ने सरकार से परिवार के आश्रित को सरकारी नौकरी एवं 50 लाख के मुआवजे की मांग की है। वहीं राजद प्रवक्ता विश्वास झा ने शिक्षक पवन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button