देशराजनीति

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय दौरा ।

सबसे पहले नड्डा विधानसभा चुनाव में पार्टी के सांगठनिक चुनाव की तैयारी की नब्ज टटोलेंगे नड्डा के आने से पहले पार्टी ने अपने 11 हजार से अधिक बूथ कमेटियों के सत्यापन का अभियान शुरू किया है। हर बूथ मजबूत बनाने के लिए पार्टी की पन्ना प्रमुख बनाने की योजना है। पार्टी ने हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट बैंक का लक्ष्य रखा है। नड्डा रामनगर में हुई चिंतन बैठक में पास हुए चुनावी रोडमैप की प्रगति का हिसाब लेंगे। रोडमैप पर पार्टी की गतिविधियां और कार्यक्रम जारी हैं। नड्डा कोर ग्रुप के साथ सरकार के कामकाज को पड़ताल करेंगे। पार्टी के कोर ग्रुप के साथ वह बार-बार सीएम बदलने के सियासी नफे-नुकसान का भी आकलन करेंगे। वह मंत्री विधायकों से पिछले साढ़े चार सालकी उस प्रमुख उपलब्धि का ब्योरा लेंगे जो चुनाव में वोटरों के रिझाने में मदद कर सकती है। नड्डा संगठन की ताकत और कमजोरी पर फोकस करेंगे। जानकारों का मानना है कि 1 जिस सांगठनिक नेटवर्क को पार्टी सबसे बड़ी ताकत मान रही है, उसी नेटवर्क से जुड़ी हजारों कार्यकर्ताओं की फौज को नियंत्रित रखना सबसे बड़ी चुनौती है। जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए संगठन के कार्यक्रमों की रिपोर्ट ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button