भागलपुर

बिहपुर :- रंगदारी मांगने पहुंचे अपराधी से भिड़ा दुकानदार ।। Inquilabindia

बुधवार को प्रखंड के गौरीपुर में वार्ड नंबर पांच स्थित 14 नंबर सड़क से सटे प्रमोद साह को जान मारने की नीयत से एक अपराधी उसके दुकान में पहुंचा।जहां उसने दुकानदार को अपनी भय दिखाते हुए गाली गलौज व मारपीट करते हुए अपनी लोडेड कट्टा निकाल लिया।इस बीच अपनी जान बचाने के लिए दुकानदार भी उससे भिड़ गया और उसका लोडेड कट्टा दबोच लिया।इसी बीच कुछ लोगों द्वारा बिहपुर थाना को फोन कर दिया गया।इसी दुकानदार के कुछ स्वजन व ग्रामीण भी वहां पहुंच गया।वहीं कुछ देर बाद पुलिस के आने की भनक लगते ही अपराधी वहां से भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची एक लोडेड कट्टा को बरामद कर लिया।इस घटना में घायल हुए दुकानदार प्रमोद साह ने कट्टा लेकर उसके दुकान पहुंचे अपराधी की पहचान गांव के ही दिलखुश कुमार दिलवा के रूप में किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहपुर थाने में दर्ज अन्य कई मामले में भी नामजद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button