भागलपुर

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस के दिन से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने चल रहे सेवा और संपर्क अभियान ।। Inquilabindia

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस के दिन से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने चल रहे सेवा और संपर्क अभियान ।।

भागलपुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार के अध्यक्षता में जन-सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इस समाज से अपने कर्म के आधार पर विभिन्न जगहों पर कार्य करने वाले एवं विशिष्ठ पहचान बनाने वाले ऐसे सेवानिवृत्त प्रतिष्ठित लोगों को अंग वस्त्र एवं फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉक्टर एन के यादव ने बताया कि मोदी जी बाबा साहब के विचारों को जीते हैं, इसलिए देश में गरीब शोषित वंचित समाज के उत्थान के लिए गरीब कल्याण योजना के माध्यम से उन तक सहयोग पहुंचाने का काम किया है। भागलपुर कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ने मोदी जी जन्म गरीबी के कोख से हुआ है, और सुखद संयोग है कि उनका जन्मदिन सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिन के समय में हुआ है और उन्होंने नया भारत, आत्मिरभर भारत बनाने का काम क्या है।


जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह ने अंगिका भाषा में नरेन्द्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से बताएं। जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने बताया कि आज के समय में नरेंद्र मोदी जी महिलाओं के कष्ट को देखते हुए उज्जवला योजना के तहत घर घर में गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम किया है।


जन धन योजना के तहत हर व्यक्तियों को अपना बैंक खाता खोल कर सम्मान देने का कार्य किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में शैलेंद्र कुमार नरेंद्र मोदी ने देश में देवालय से पहले शौचालय होना चाहिए। उन्होंने हमारी माता बहनों को सम्मान देने का जो कार्य किया उसके लिए नरेंद्र मोदी को मैं आभार व्यक्त करता हूं।


अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय पासवान ने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर कहा करते थे शिक्षा उस शेरनी का दूध है जो पिता है वो दहरता है। और जी के जन्मदिन पर उनको सच्चा उपहार यही होगा कि आप शिक्षित बने ताकि देश आगे बढ़े। मंच संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष जिला मंत्री मनीष दास ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने किया। इस अवसर पर अजय हरी, उपेंद्र कुमार राणा, सत्येंद्र कुमार राणा, शिव मोहन हरि, ब्रह्मचारी हरि, लक्ष्मी पासवान, किशुन हरि,बिरजू हरि, आदित्य कृष्ण समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button