भागलपुर

मसदी गांव के शिवाशु आनंद ने 64वीं बीपीएससी परिक्षा पास कर बिहार विधानसभा में प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर चयनित होने पर विधायक सहित शहर व गांव के लोगों ने बधाई दिए।।।

मसदी गांव के शिवाशु आनंद ने 64वीं बीपीएससी परिक्षा पास कर बिहार विधानसभा में प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर चयनित होने पर विधायक सहित शहर व गांव के लोगों ने बधाई दिए।।।

भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड के मसदी पंचायत के मसदी गांव के रहनेवाले कैलाश प्रसाद शर्मा सेवानिवृत्त विज्ञान शिक्षक के पुत्र डॉक्टर शिवांशु आनंद ने बिहार लोक सेवा आयोग की 64 वीं संयुक्क्त प्रतियोगिता परीक्षा में 188 वां स्थान प्राप्त कर अपने गांव तथा शहर का नाम रोशन किया है।उनके बडे भाई सह पुलिस पब्लिक समन्वय प्रसीडेंट एंव पुर्व वार्ड पार्षद दिपांकर कुमार ने बधाई देते हुए बताया कि शिवांशु बिहार लोक सेवा आयोग कि 64 वीं प्रतियोगिता मे 188 वां स्थान प्राप्त किए हैं। शिवांशु बिहार विधानसभा में प्रशाखा पदाधिकारी का पद प्राप्त हुआ है ।जो बिहार लोक सेवा में सफलता अर्जित करने वाले अपने गांव के पहले व्यक्ति हैं ।डॉक्टर आनंद वर्तमान में पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड में पशु चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इस पद पर उनकी नियुक्ति बीपीएससी के ही माध्यम से हुआ था जिसमें डॉक्टर आनंद का स्थान 51 वां था। पूर्व मैं भी डॉक्टर शिवांशु का चयन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कृषि पदाधिकारी तथा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के पद पर भी हुआ था। डॉक्टर शिवांशु ने अपनी पढ़ाई मुरारका कॉलेज सुलतानगंज से इंटर पास करने के पश्चात बिहार भेटनरी कॉलेज पटना से ग्रेजुएशन किया है ।अपनी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता भाइयों को देते हैं ।अपने व्यक्लपिक विषय लोक प्रशासन की तैयारी के लिए पूर्ण श्रेय वह अपने गुरु श्री समर रंजन को देते हैं ।डॉक्टर शिवांशु पटना स्थित लोक सेवा की तैयारी कराने वाले संस्थान केरियर कंचन से जुड़े थे। नोकरीपेशा छात्रों के लिए ऑनलाइन तैयारी को वह बेहतर विकल्प मानते हैं। इस दौरान दुरभाष पर शिवाशु आनंद को विधायक प्रो.ललित नारायण मंडल, कैलाश पंडित, मुरारका कॉलेज के प्रार्चाय अमरकांत सिंह, आईपीएस सदानंद कुमार, विडिओ प्रभात रंजन ,स्टेशन मास्टर दिपक कुमार,पुलिस उपाधीक्षक डॉ.गौरव कुमार सहित लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिए।।,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button