भागलपुर

जिला बॉल बैडमिंटन टीम घोषित…..

  • टीम की कमान राहुल को बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 18 से 20 मार्च तक कुशवाहा आश्रम हाजीपुर ( वैशाली ) में आयोजित होने वाली 27वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में भाग लेने वाली नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की घोषणा करते हुए बॉल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया जिला संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक ई0 कुमार शैलेन्द्र,उपाध्यक्ष मो0 शमीम उर्फ मुन्ना,कोषाध्यक्ष रितेश दुवे,राजीव चौधरी उर्फ नुनु,प्रभु नंदन चौधरी, संतोष सवर्ण,गौतम कुमार,बबलू कुमार मोदी,राकेश कुमार,मुकेश पोद्दार,सन्नी पोद्दार,कल्याण झा,सत्रुधन कुमार आदि ने राज्य चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। घोषित टीम इस प्रकार है : – पुरूष वर्ग – राहुल कुमार ( कप्तान ),अंकित कुमार शर्मा ( उपकप्तान ), अमन कुमार, राजा कुमार,अमित कुमार,सन्नी कुमार,मो0 सैफ अली,मुकुल कुमार,सूरज कुमार,गुलश कुमार व अभिनाश कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button