खगड़िया

खगड़िया के लाल व सैनिक का मुंबई अस्पताल में निधन, क्षेत्रों में मातमी दृश्य कायम ।।

खगड़िया के लाल व सैनिक का मुंबई अस्पताल में निधन, क्षेत्रों में मातमी दृश्य कायम ।।

परबत्ता प्रखंड के सौढ़ उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 11 बुद्ध नगर भरतखंड निवासी व भारतीय सेना में जेसीओ के पद पर कार्यरत प्रशांत कुमार उर्फ अवधेश यादव का गंभीर बीमारी के कारण मुंबई के सेना अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। बताया जाता है कि वे बीते 2 माह से लंबी व गंभीर बीमारी से जूझ रहे थें। जहाँ सोमवार को अंतिम सांस लिए। वहीं पुछताछ में सौढ़ उत्तरी पंचायत के मुखिया संजना देवी के प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह ने बताया कि जेसीओ प्रशांत कुमार उर्फ अवधेश यादव 54 वर्ष के थे। वे जम्मू के लखनपुर में जेसीओ पद पर कार्यरत थे। 1995 में भारतीय सेना के कटिहार में योगदान किए थे।

उनके पिता स्मृति शेष गणेश यादव व माता स्मृति शेष सुशीला देवी हैं। उनकी पत्नी हीरा देवी गृहिणी हैं। इतना ही नहीं दिवंगत जेसीओ प्रशांत कुमार उर्फ अवधेश यादव अपने पीछे 3 पुत्र छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र सोल्जर कुमार, उसके बाद का सुमित कुमार और अमित कुमार हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि उनके बड़े पुत्र सोल्जर कुमार आईजीएमएस पटना में चिकित्सक है। उनके की खबर पर गांव में मातमी सन्नाटा छाई हुई हैं। अंततः बताते चलें कि इनकी शादी 1997 में खगड़िया जिले के चुकती में हीरा देवी से हिन्दू रिती रिवाज के अनुसार हुई थी, वहीं इस घटनाक्रम को लेकर उनके स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की आंखे नम हैं। क्षेत्रों में मातमी दृश्य कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button