खगड़ियाबिहार

युवती का अपहरण कर मांगी जा रही फिरौती, पुलिस की कोशिशें बरकरार



खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जहां नयागांव इलाके से एक 17 वर्षीय युवती का आरोपियों द्वारा घर से जबरन अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके कारण पुरे इलाके में हलचली माहौल बनी हुई हैं। आस पास के लोगों के मन में भय और आरोपियों पर इस निंदनीय घटना को अंजाम देने को लेकर आक्रोशित भी नजर आ रही है। इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा मोबाइल फोन के जरिए दो लाख रुपए की फिरौती भी मांगने की बात परिजनों द्वारा बताई जा रही हैं।

IMG 20220309 WA0010 2
IMG 20220403 WA0002 1

साथ ही साथ परिजनों द्वारा मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि अपहरणकर्ताओं ने लड़की के पिता से मोबाइल पर पुत्री को छोड़ने के एवज में 2 लाख फिरौती की मांग लगातार की जा रही हैं और यदि 48 घंटे के भीतर अपहरणकर्ताओं को रुपए नहीं दिए गए तो हत्या कर किडनी बेचने की धमकी परिजनों को दिया गया है। जिसके कारण गरीब परिजनों की स्थिति काफी भयभीत और रातों की नींद चैन गायब हो गई हैं। अंततः परिजनों ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में के जरिए खुलासा किया है। दरअसल घटना बीते 31 मार्च का ही बताई जा रही हैं, इस संबंध में नया गांव निवासी निलेश कुमार ने स्थानीय थाने को सूचना देते हुए अपनी पुत्री की सकुशल रिहाई की प्रशासन से गुहार लगाया हैं। साथ ही साथ आवेदन में पीड़ित ने बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लत्तीपुर एवं नारायणपुर , गनौल आदि क्षेत्रों के कुछ युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है।

IMG 20220403 WA0001 3
IMG 20220319 WA0003

वहीं इस मामले को लेकर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि परिजन द्वारा आवेदन मिलते हीं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार युवती की सकुशल बरामदगी को लेकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही साथ आवेदक द्वारा दी गई आवेदन में दर्ज आरोपियों पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है। अंततः बहुत जल्द अपरहण हुई युवती को सही सलामत परिजनों को सौंप दी जाएगी।

IMG 20220107 WA0015 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button