भागलपुर

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू सेवन से कोविड-19 (कोरोना) का प्रभाव विषयक वेबिनार का आयोजन

शिवराज कुमार की कलम से….

तंबाकू से ग्रसित महा बीमारियों का ईलाज और बचने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मेरा अनुरोध है की इसके प्रति जागरूकता के लिए कोई योजना तैयार किया जाय

नारायणपुर में सोमवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी के द्वारा तम्बाकू सेवन से कोविड-19 (कोरोना) का प्रभाव विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम उदय शर्मा ने कहा कि लोगों में तम्बाकू के लत से हो रही खतरनाक बीमारी से बचने हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 31मई 1988 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस प्रारम्भ कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन्होंने कहा कि तम्बाकू की बुरी आदत को छुड़ाने के लिए इलेक्ट्रो होम्योपैथी की S1 दवा काफी कारगर है। वहीं भागलपुर से योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा ने कहा कि तम्बाकू एक धीमा जहर है जिसके सेवन करने वाले मनुष्य को अंदर ही अंदर खोखला और कमजोर कर देता है। कैंसर जैसा घातक और जानलेवा बीमारी से ग्रसित हो जाता है। इसलिए इसके सेवन से लोगों को बचना चाहिए ताकि वे स्वस्थ रह सकें।

इन्डियन मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि तम्बाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों के अंदर लार की कमीं आ जाती है क्योंकि जब तम्बाकू मुँह में लेते हैं तो वे काफी मात्रा में पीक (लार) बाहर फेकते हैं जो हमारे भोजन में मिलकर उसे भलीभाँति पचाने के काम करते हैं। लार की कमीं से ठीक तरह से भोजन नहीं पचता है जिससे मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है और शरीर का हर अंग प्रभावित होकर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में ह्रास हो जाता है। किसी भी संक्रामक बीमारी से ग्रसित वही होते हैं जिनके शरीर में रोग से लड़ने की शक्ति कम होती है। वर्तमान माहौल में वैश्विक महामारी कोविड-19 से भी वही प्रभावित हो रहे है जिनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमीं होती है। हमें स्वस्थ रहने के लिए अपने शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता है इसके लिए तम्बाकू के सेवन को छोड़ना होगा।

भागलपुर से डॉ. सुधांशु कुमार ने कहा कि प्रथम सुख निरोगी काया यानी जीवन जीने का आनंद स्वस्थ रहकर ही ले सकते हैं इसमें बाधा बन रहे तम्बाकू या अन्य नशीली चीजों से कोसों दूर रहने की जरूरत है।
वेबिनार में नवगछिया से डॉ. रजनीकांत देव एवं डॉ. अनंत विक्रम, भागलपुर से डॉ. चंद्रशेखर मंडल, डॉ. नितेश कुमार, खगड़िया से डॉ. शिव शंकर भगत, कटिहार से डॉ विजय कुमार, लाइव बिहार 24 न्यूज़ के ब्यूरो चीफ पत्रकार शिवराज कुमार, पूर्णिया से डॉ राजेश कुमार ठाकुर आदि कई चिकित्सक एवं समाजसेवियों नें भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button