भागलपुर

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में बालू विक्रेता से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक देसी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किए।

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में बालू विक्रेता से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक देसी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किए।

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में लगभग 5:00 बजे के आसपास बालू विक्रेता से रंगदारी मांगने के मामले में सूरज कुमार पिता प्रभात मंडल को ग्रामीणों ने देसी पिस्टल के साथ पकड़ कर स्थानीय पुलिस प्रशासन के हवाले किया। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि रोहित कुमार घर जिच्छो पोखर तथा सूरज कुमार घर आदर्श नगर के द्वारा बालू विक्रेता से पर टेलर 500 रुपये रंगदारी मांगा जा रहा था। रंगदारी नहीं देने पर गुड्डू कुमार घर बीसौनी पावर हाउस के साथ मारपीट करने लगा। इसी दरमियान ग्रामीण इकट्ठे होकर मौके से सूरज कुमार को पकड़कर पुलिस प्रशासन के हवाले कर दिया । वहीं रोहित कुमार मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा छापेमारी की जा रही है।इस मामले मे थाना अध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि बालु ट्रेक्टर से रंगदारी मांगने मे सुरज कुमार को एक पिस्टल व दो गोली के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button