शादी के नीयत से नाबालिक लड़की को घर से लेकर हुए फरार ।

IMG 20210708 WA0009
[espro-slider id=5813]

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के आभा रतनपुर गांव से एक नाबालिक लड़की को गांव के ही एक युवक लेकर फरार हो गया हैं ।वहीं परिजनों के द्वारा काफी ढूंढने पर कोई पता नहीं लगा तो बाथ थाना में मंगलवार को नबालिक लड़की के पिता अरविंद कुमार ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। वही इस मामले मे नबालिक लड़की के पिता ने बताया कि गांव के ही युवक लड़का जय कुमार पिता विजय मंडल और अन्य साथी उत्तम कुमार,छोटु कुमार, कुणाल कुमार, आरपी सिंह, के सहयोग के साथ मिलकर मेरी बेटी को घर से शादी की नियत से अगवा कर फरार हो गया हैं। इस मामले में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि नाबालिक लड़की के पिता के आवेदन के अधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है दोनों युवक व युवती की धडपड के लिए तलाश जारी है ।जल्द ही उन दोनों यवक व युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *