भागलपुर

साईं परिवार ने कोरोना का लगवाया टीका, बोले- लॉकडाउन नहीं वैक्सीन है समाधान || Inquilabindia

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया ।श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के सदस्यों ने Covid19 वैक्सीन कोरोना सेंटर पर टीके की पहली डोज़ लगवाई. श्री सद्गुरू साईं नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश रमन के साथ कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. सदस्यों को को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का टीका का प्रथम डोज लगाया गया है. टीका लगवाने के बाद कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन को अहम बताते हुए कहा कि कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन समाधान नहीं है, केवल मास वैक्सीनेशन के ज़रिये ही कोरोना की बढ़ती चेन को रोका जा सकता है.

WhatsApp Image 2021 03 29 at 10.57.34 1

कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद करते हुए श्री सद्गुरू साईं नाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम् कुमार ने बताया कि हमारे वैज्ञानिकों, डॉक्टरों ने मुश्किल समय में इस महामारी से लड़ते हुए वैक्सीन विकसित की इसके लिए सभी देशवासियों की ओर से धन्यवाद. उन्होंने प्रदेशवासियों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए 45 वर्ष से ज़्यादा के सभी लोग महामारी को हराने के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं. उन्होंने कहा कि जब तक चेन तोड़ने की स्पीड से वैक्सीन नहीं लगेगी तब तक कोविड का खतरा बना रहेगा. हमे निडरता र्पूवक इस महामारी को हराने के लिए हमें पूरी तरह वैक्सीन लगाने के लिए तैयार रहना चाहिए .||

WhatsApp Image 2021 03 19 at 23.40.19 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button