खगड़ियाबिहार

सीएचसी ( CHC ) परबत्ता में छः दिवसीय आशा प्रशिक्षण शिविर का हुआ प्रारंभ //

श्रवण आकाश, खगड़िया की खास रिपोर्ट

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में आशा कर्मियों का छः दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया हैं। वहीं प्रशिक्षक सह केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक गोपाल शर्मा, धीरज कुमार, नवनीत कुमार ने बताया कि यह सत्र आगामी छह दिनों तक प्रशिक्षण में शामिल आशाओं का प्रशिक्षण चलती रहेगी। इसके जरिए आशाओं को ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी बातों को बताया जा रहा हैं।

IMG 20220524 WA0012

प्रशिक्षण के शुरुआती दौर में मौजूद आशाओं का परिचय के पश्चात आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवा घर-घर तक पहुंचाने की जानकारी दी जा रही हैं। आज के दौर में आम लोगों को किस प्रकार के स्वास्थ्य सेवाएं की आवश्यकता होती हैं और क्या पड़ेशानियां इन्हीं सब बातों पर विशेष बल दिया जा रहा हैं। ताकि पुर्णत: प्रशिक्षण के जरिए आधुनिक स्वास्थ्य सेवा की विस्तृत जानकारी लेकर आशा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाए और सभी आम जन मानस की सेवा वर्तमान समय में कार्यरत आशाओं से बेहतर कार्य कर एक अलग पहचान बना सच्चे दिलों से ईमानदारी पूर्वक कार्य करें।

IMG 20220524 WA0014

वहीं प्रशिक्षक सह केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक गोपाल शर्मा ने बताया कि परिवार नियोजन संबंधित भी विस्तृत जानकारी दी जा रही हैं। जिसके कारण परिवार नियोजन जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में सबसे बड़ा उपाय हैं। परिवार नियोजन से महिलाओं को किसी तरह का खतरा नहीं होता हैं। महिलाएं सकुशल सुरक्षित और स्वस्थ रहती हैं, इतना ही नहीं वही अन्य प्रशिक्षक ने सुरक्षित गर्भपात की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को किस परिस्थिति में गर्भपात कराना चाहिए अथवा नहीं कराना चाहिए। गर्भपात यदि कराना भी है तो प्रशिक्षक ने स्पष्ट कहा कि प्रशिक्षित डॉक्टर से ही गर्भपात कराना चाहिए अन्यथा जैसे तैसे गर्भपात कराने से महिलाओं को खतरा हो सकती हैं। प्रशिक्षक ने आशा कार्यकर्ताओं को इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई उदाहरण भी पेश किए। मौके पर शोभा कुमारी, रिंकी, रंजन, विनीता कुमारी, सुनीता कुमारी, मुन्नी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, सुनैना कुमारी आदि कई आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दिखीं।

IMG 20220524 WA0011

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button