भागलपुर

सुलतानगंज के सीतारामपुर गांव मे तेज वर्षा होने पर पोखर का बांध टुटने से सडक सहित कई घरों मे पानी प्रवेश।।

सुलतानगंज के सीतारामपुर गांव मे तेज वर्षा होने पर पोखर का बांध टुटने से सडक सहित कई घरों मे पानी प्रवेश।। भागलपुर सुलतानगंज मे तेज वर्षा होने के कारण सीतारामपुर गांव के मुख्यमंत्री द्वारा जल जीवन हरयाली के तहत पोखर का बांध टुटने से वार्ड नंबर – 16 के दर्जनों घरों में पानी हुआ प्रवेश साथ ही वार्ड के सड़क सहित गांव कै मध्य विद्यालय सीतारमपुर व कई घरो में भी पानी प्रवेश कर गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि तेज वर्षा होने के कारण मुख्यमंत्री द्वारा जल जीवन हरियाली योजना के तहत बने पोखर का बांध तेज वर्षा होने के कारण पोखर मे पानी ओभर फ्लो होने के कारण पोखर मे बने मिट्टी का बांध टुट जाने के कारण कई घरो मे पानी प्रवेश कर गया हैं।साथ ही गांव के सडको पर पानी होने के कारण आने जाने मे काफी कठिनाई हो रही हैं।यह पोखर मुख्यमंत्री जल-जीवन हरियाली योजना अंतर्गत बना था।इस पोखर मे मिट्टी का 5 फीट का बाँध बनाने के कारण पानी निकासी का रास्ता अबरूद्ध हो गया है । इस समस्या के निदान हेतु 2020 में नगर परिषद् सुलतानगंज को आवेदन दिया गया था उसके बाद कार्यपालक महोदय अभीनव कुमार वार्ड नंबर-16 में आकर बोले थे कि इस समस्या का समाधान जल्द कर दिया जायेगा लेकिन अभीतक कुछ भी कार्य नहीं होने के कारण तेज वर्षा होने पर पोखर ओभर फ्लो होने पर पोखर का बांध टुटने से पोखर का पानी गांव मे प्रवेश हो गया हैं।पानी निकासी नहीं होने पर जिससे सडक सहित गांव के कई घरो मे पानी प्रवेश होने से गांव के लोगों को काफी परेशानी करना पड रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button