खगड़िया

राजनीतिक विज्ञान के कक्षा प्रारंभ दिवस पर गुलाब फुल से किया गया अभिवादन

ब्यूरो रिपोर्ट खगड़िया – श्रवण आकाशअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, खगड़िया के छात्र नेताओ द्वारा स्थानीय कोशी काॅलेज के राजनीतिक विज्ञान प्रथम सत्र के छात्र-छात्राओं को उनके प्रथम कक्षा प्रारंभ दिवस के अवसर पर गुलाब फूल प्रदान कर अभिवादन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यार्थी परिषद के जिला कार्यकारिणी सदस्य नीतीश पासवान कर रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र नेता रोहन कुमार तथा छात्राओं को नेतृत्व प्रदान कर रही परिषद की छात्रा प्रमुख रिया कुमारी द्वारा प्रथम दिन कक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को गुलाब का फूल प्रदान कर कोशी काॅलेज में उनका स्वागत किया गया।


जिस दौडान छात्र नेता सह विभाग संयोजक कुमार शानु द्वारा छात्र-छात्राओं से नियमित उपस्थिति दर्ज करवाने, कक्षा के दौरान ड्रेस कोड का पालन करने, नियमित मास्क लगाने व परिषर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने हेतू आग्रह किया गया।


वहीं कार्यक्रम के दौरान नीतीश पासवान ने बताया कि, हम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वर्ष भर छात्र-छात्राओं के समस्याओं को लेकर कॉलेज परिसर में कार्य करते हैं। अतः हमारा नैतिक दायित्व बनता है कि हम अपने नवीन छात्र-छात्राओं का स्वागत व अभिवादन करें। हम प्रत्येक वर्ष विभिन्न सत्र के छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित करते हैं जिस दौरान हम उनके साथ संगठनात्मक परिचचर्चा के साथ-साथ उन्हें कोशी कॉलेज के विभिन्न कक्षाओं, परिसर व शिक्षकों के परिचय से अवगत करवाते हैं।

वहीं छात्रा प्रमुख रिया कुमारी ने बताया कि, विद्यार्थी परिषद एकमात्र छात्र संगठन है जो कॉलेज के नवीन छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन करता है तथा उन्हें प्रारंभ से ही अपनी संगठनात्मक संरचना व छात्र नेताओं से परिचय करवाकर संगठन से जोड़कर कॉलेज की समस्याओं के समाधान में लग जाता है। आज हम अपने नवीन छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें गुलाब का फूल प्रदान कर रहे हैं।
वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि, परिषद द्वारा आयोजित स्वागत समारोह या अभिनंदन समारोह के माध्यम से हम अपने नए छात्र छात्र-छात्राओं से मित्रता कर लेते हैं तथा उनके समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा उनके साथ खड़े रहने का वचन प्रदान करते हैं।
वही अपने स्वागत समारोह के इस आयोजन में सभी छात्र छात्राएं उत्साहित नजर आ रहे थे। सभी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसी वार्ता के दौरान छात्रा काजल कुमारी ने बताया कि, विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित इस स्वागत समारोह में हम छात्र छात्राओं का स्वागत हमारे लिए कोशी कॉलेज का पहला और नया अनुभव रहा है। संभवतः एक छात्र संगठन यदि छात्र-छात्राओं का स्वागत करता है तो निसंदेह यह हमारी समस्याओं के लिए भी हमारे साथ हमेशा खड़ा रहेगा। अतः इस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हम इसी छात्र संगठन से जुड़कर अपने व्यक्तित्व विकास में कार्य करेंगे।
वही परशुषण कुमार तथा रोहन कुमार ने उत्साह पूर्वक संयुक्त रूप से बताया कि, हमने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं की गंभीरता व संघर्ष की कहानियों को कई बार सुना है। आज हमें गर्व महसूस हो रहा है कि हम कोशी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, उनके द्वारा हमारा अभिवादन करना हमारे लिए सौभाग्य से कम नहीं है। निसंदेह हम सभी विद्यार्थी परिषद से जुड़कर हमेशा कार्य करते रहेंगे।
विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुषमा कुमारी, रिया कुमारी, स्वेता कुमारी, काजल दीक्षित, प्रियंका कुमारी, परशुषण कुमार, रोहन कुमार, अभीजीत कुमार इत्यादि छात्र नेता सहित दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button