10 लीटर देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार ।।

Screenshot 2022 1217 084754
[espro-slider id=5813]

10 लीटर देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार ।।

नवगछिया। रँगरा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ज्ञानीदास टोला में छापेमारी कर शराब मामले में फरार अभियुक्त स्थानीय निवासी सचित मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वही उसके घर के समीप ही बगीचे से स्थानीय शराब कारोबारी पप्पू मंडल को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस बारे में रँगरा ओपीध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सचित मंडल पूर्व से शराब मामले में फरार अभियुक्त रहा है। शराब बंदी के बाद से शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है। पिछले स्प्ताह दियारा क्षेत्र में शराब की भट्टी ध्वस्त की गई थी। वही मौके से देशी शराब बनाने के कई उपकरण भी पुलिस ने जप्त किया था। उस मामले में सचित अभियुक्त है। मामले को लेकर मद्ध निषेध व उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनो अभियुक्त का मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *