चौसा (मधेपुरा): चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा गांव से एक 13 वर्षीय छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। छात्रा के पिता रंजन कुमार सिंह ने चौसा थाना में आवेदन देकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कर जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भटगामा निवासी रंजन कुमार सिंह की पुत्री रिमझिम कुमारी (13 वर्ष) 23 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे घर से पढ़ाई के लिए निकली थी। परिजनों का कहना है कि वह प्रतिदिन की तरह पढ़ने गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि रिमझिम की लंबाई करीब 4 फीट, रंग गोरा है। लापता होने के समय उसने काले रंग की जींस और हल्के लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि रिमझिम कुमारी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले तो तत्काल 7991161610 या 7323857255 पर सूचना दें, ताकि छात्रा का जल्द पता लगाया जा सके।
13 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पढ़ने निकली थी, घर नहीं लौटी; परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

