भागलपुर

जदयू ( JDU ) कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी जागरूकता मार्च निकाले ।। Inquilabindia

जदयू कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी जागरूकता मार्च निकाले।

भागलपुर सुलतानगंज में जदयू प्रदेश कार्यालय, पटना के निर्देशानुसार मंगलवार को जदयू प्रखंड कार्यालय की ओर से विकास विरोधी भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए प्रखंड स्तरीय “सतर्कता एवं जागरूकता” मार्च निकाला गया।


यह कार्यक्रम माननीय विधायक, सह जदयू जिलाध्यक्ष, प्रो. (डॉ.)ललित नारायण मंडल के नेतृत्व में एवं प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार के संयोजन से विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान विधायक डॉ.ललित नारायण मंडल ने मीडिया को बताया कि प्रदेश के निर्देश पर भाजपा द्वारा सौहार्द बिगड़ने की साजीश का पर्दाफाश करने के लिये विरोध मार्च निकाल कर जागरूकता अभियान चलाएं जा रहे हैं। इस दौरान जदयु कार्यकर्ता महिला प्रखंड अध्यक्षा प्रेम प्रभात सिंहा, रानी देवी, रीना कुमारी, विनय कुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार, संजय मंडल, गोरेलाल सिंह के अलावे दर्जनों जदयू कार्यकर्ता ने सुल्तानगंज स्टेडियम से कृष्ण नगर चौक तक भाजपा विरोधी नारा लगाते हुए जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संपन्न किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button