भागलपुर

नारायणपुर के गंगापुर के विस्थापितों ने बंदोबस्ती पर्चा के लिए राजस्व मंत्री रामसूरत राय को सौंपा ज्ञापन ।।

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत गंगापुर दियारा क्षेत्र के विस्थापितों के लिए समाजसेवी डब्लू मंडल ने भागलपुर सर्किट हाउस में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय को दर्जनों विस्थापितों के हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। जिसमे गंगा कटाव पीड़ित लगभग 50 परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा दिलाने हेतु मांग रखी है। साथ ही रहने के लिए इंदिरा आवास योजना का लाभ देने की मांग की है। मौके पर राजस्व मंत्री द्वारा हरसंभव मदद का अस्वासन दिया गया। मौके पर भूमिहीन गंगापुर वासी, वागेश्वर साह, बीरबल मण्डल, अकक्ल मंडल, मदन मंडल, पप्पू मंडल, नारायण मंडल समेत दर्जनों विस्थापित मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button