भागलपुर

अब्जुगंज गांव के एक वृद्ध महिला के साथ फर्जी तरिके से एक ही नम्बर के दो इस्टाम्प पर जमीन जरबियाना करा कर बाईजबरन रजिस्ट्री कराने का मामला ।।।

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अब्जुगंज गांव के एक वृद्ध महिला के साथ फर्जी तरिके से जमीन का जरबियाना करा कर जमीन बाईजबरन रजिस्ट्री कराने का मामला प्रकाश मे आया हैं।वहीं इस मामले मे पिडित महिला गीता देवी ने बताया कि मै अपने जमीन नगर परिषद के वार्ड 7 का दाखिल खारिज कराने के लिए कर्मचारी जोगेन्द्र मंडल के पास गया था।तभी कर्मचारी के प्राईवेट मुंशी अनिल कुमार गुप्ता पिता छेदी प्रसाद गुप्ता घर मुंशी पट्टी निवासी ने मेरे जमीन का कागज लेकर बोला कि बहुत पुराना केवाला हैं।इसमें एक लाख रुपये खर्च आएगा।तभी हम पैसा देने मे अस्मर्थ रहे और अपना कागजात मांगने पर तभी मुंशी अनिल गुप्ता ने कहा कि हम अपना पैसा लगाकर जमीन का दाखिल खारिज करवा देते हैं।आप जमीन बेच कर पैसा दे दिजएगा ।यह बोलकर मुंशी अनिल गुप्ता ने दाखिल खारिज के आवेदन व इस्टाम्प पैपर पर हस्ताक्षर करा लिए।मेरे दाखिल खारिज होने के पुर्व ही मेरे सभी जमीन का 50 लाख मे जरबियाना बनाकर रख लिए।दाखिल खारिज होने के बाद दो.कट्टा का रजिस्ट्री करवा लिए।और.मुझसे एक लाख 80 हजार रुपये दाखिल खारिज मे खर्च बताकर पैसा काट लिए।दो.वर्ष.बाद अब मुंशी अनिल गुप्ता व अनुज कुमार पिता शंकर साह ,एंव योगेंद्र मंडल पिता सुरेश मंडल सभी साकिन मुंशी पट्टी. निवासी ने जबर्दस्ती जमीन रजिस्ट्री कराने कि धमकी देते हुए कहा कि 12 लाख रुपये का चेक दिए हैं।इस लिए जमीन रजिस्ट्री करना होगा ।लेकिन मुझे न तो 12 लाख रुपये व चेक भी नहीं दिए हैं।और बार बार मुझे जानमारे कि धमकी एंव मारपीट करते रहते हैं।जमीन बाईजबरन रजिस्ट्री कराते हुए हडपना चाहते हैं।इस मामले को लेकर थाना मे लिखित आवेदन देकर जानमाल कि सुरक्षा का गुहार लगाया गया हैं।लेकिन चार दिन बित जाने के बाबजुद कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से मुंशी पट्टी के निवासी अनिल गुप्ता सहित उनके सहयोगी का मनोबल बढता दिखाई दे रहा हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button