भागलपुर

सुलतानगंज मे एस यू सी आई कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिवदास घोष का 45 स्मृति दिवस समारोह मनाया गया।।।

भागलपुर सुलतानगंज मे एस यू सी आई कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वाधान में सर्वहारा के महान नेता व संस्थापक महासचिव कामरेड शिवदास घोष का स्मृति सभा 5 अगस्त प्रखंड कार्यालय सुल्तानगंज,गंगटी के प्रांगण में आयोजित की गई। शिवदास घोष के तस्वीर पर कॉमरेड पुष्प अर्पित किए । स्मृति सभा के मौके पर पार्टी के जिला कमेटी सदस्य रवि कुमार विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आह्वान किए आज समय का तकाजा है की हम सबों को शिव बाबू के विचारों अपने जीवन में उतारते हुए सभी समस्याओं का जड़ पूंजीवादी व्यवस्था को उखाड़ फेंकना होगा उन्होंने कहा पिछले 8 माह से देश के किसान मजदूर तीन काले कृषि कानून एवं 2020 बिजली बिल के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन चला रहे हैं फिर भी केंद्र सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है श्री नरेश दास ने इस मौके पर चर्चा करते हुए कहा हम सभी को जूझारू आंदोलन का निर्माण करते हुए किसानों के समर्थन में लड़ाई को और तेज करने की जरूरत है जब तक यह जनविरोधी काले कानून को सरकार वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन को गति के साथ चलाते रहना होगा स्मृति सभा में नरेश,दास महेंद्र दास,भोजल दास, निर्धन दास,बिसमभर दास कमलेश, रजनीश,टिंकल, मनीष,उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button