Uncategorizedभागलपुर
थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से हुई 88 वर्ष वृद्ध की मौत ।।

सौरव कुमार/बिहपुर थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 के पश्चिमी छोड़ पर दोपहर के लगभग 11:15 बजे एक वृद्ध व्यक्ति उम्र 88 वर्ष लगभग की मौत हो गई है ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ ASI शिवशंकर एवं जीआरपी ASI सोहन हरजरा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वृद्ध व्यक्ति को PHC बिहपुर ले गए जहां डॉक्टर कैसर आलम ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।

छान बीन करने के बाद मृतक व्यक्ति के पास से आधार कार्ड मिलने के बाद उसकी पहचान रामानंद दास साकिन फुलवरिया वार्ड नंबर 04 अंचल मिल्की कटिहार के रूप में किया गया।
आरपीएफ ASI शिवशंकर ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल असपताल नवगछिया भेजा जाएगा परिजनों से सम्पर्क करने के लिए लोकल
थाना से संपर्क किया जा रहा है ।



