
खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता प्रखंड के नयागांव सतखुट्टी टोला में स्थित अतिप्राचीन स्वर्ण दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा को मांगी गई मन्नतें पुर्ण होने के उपलक्ष्य में खगड़िया जिला चैयरमेन कृष्णा कुमारी यादव द्वारा आस्था और भक्ति सह विधि विधान के अनुसार गंगा नदी में स्नान कर दंडवत प्रणाम यात्रा करती हुई, स्वर्ण दुर्गा मंदिर नयागांव तक पहुंच मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसको लेकर विभिन्न कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं नयागांव की पावन भूमि पर खगड़िया के चैयरमेन कृष्णा कुमारी यादव के पदार्पण व आगमन को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों के चेहरे पर प्रसन्नता की झलकियां दिखाई दे रही थी।


वहीं चैयरमेन कृष्णा कुमारी यादव ने बताई कि बचपन से ही मेरा लगाव नयागांव स्वर्ण दुर्गा मंदिर से रहीं हैं। जिसकी पुजा अर्चना मैं आज से पुर्व भी कई दिनों की हुई हुं और पुजा करने के दौरान हीं मैं मां दुर्गा से अपनी जीत को लेकर मन्नतें मांगी थी, जो पुर्ण होने पर आज मैं गंगा नदी से स्वर्ण दुर्गा मंदिर तक दंड देकर पहूंची और प्रसाद चढ़ाई। साथ ही साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।


वहीं नयागांव निवासी सह जिला परिषद शैलेश कुमार ने बताया कि हमारी अतिथि सह मां दुर्गा की परम भक्त चेयरमैन कृष्णा कुमारी यादव के स्वागत सम्मान हेतु पुर्ण तैयारियां की गई हैं। इस दंडवत प्रणाम यात्रा में हमारे क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधियों का भी शामिल हुए थे। जिसका अमुल्य उपस्थिति और सहयोग से ही दंडवत् प्रणाम यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सफल रहीं। अंततः इसी दौरान मां दुर्गा के भक्तों द्वारा जय माता दी की गुंज से पुरा इलाका गुंजायमान रहा।

वहीं परबत्ता प्रखंड के भुतपुर्व प्रमुख सह पंचायत समिति धनंजय सिंह मोदी ने बताया कि स्वर्ण दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का साक्षात वास करती है। यहां मां दुर्गा की सुक्ष्म शक्तियां अपने हर भक्तों के साथ और मन: मस्तिष्क में हर वक्त हर क्षण मौजूद रहती है। स्वर्ण दुर्गा मंदिर में आए कोई भी भक्त यदि सच्चे मन से पुजा अर्चना कर अपनी मांगें व मन्नतें मांगते हैं तो मां दुर्गा अवश्य पुरी करती है। इस मंदिर में से कोई भी भक्त आजतक खाली हाथ नहीं वापिस लौटी हैं। अर्थात मां दुर्गा अपने सभी भक्तों की मुरादे पूरी करती है।

मौके पर जदयू नेता अशोक सिंह, जिप सदस्य चंदन यादव, जिप सदस्य सत्यनारायण पासवान, जिप सदस्य जयप्रकाश यादव, जिप सदस्य अनिल तांती, जिप सदस्य पुनीता सिंह, उपसरपंच पुनम देवी, शुभम कुमार, संतोष, प्रशांत, विक्रांत, राहुल, मनीष, वार्ड प्रतिनिधी गौतम कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।
