भागलपुर

बिहपुर में ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को सफल बनाने की रणनीति तैयार

बिहपुर। रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सफल बनाने को लेकर शनिवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में भाजपा की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र की उपस्थिति रही, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने किया।


बैठक में विधायक इ. शैलेंद्र ने कहा कि बीते आयोजनों की तरह इस बार भी बिहपुर विधानसभा क्षेत्र ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने में पूरे राज्य में अव्वल रहेगा। उन्होंने बताया कि रविवार को क्षेत्र के सभी 316 बूथों पर कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया जाएगा। विधायक स्वयं नारायणपुर प्रखंड के रायपुर बूथ संख्या चार पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुनेंगे।


बैठक में विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के छह मंडल अध्यक्षों सहित विभिन्न बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम के उपरांत बूथों पर आयोजित श्रवण कार्यक्रम की तस्वीरें पार्टी के एप पर अपलोड की जाएं।
इस अवसर पर उत्तम कुमार, डोमी मंडल, प्रभुनंदन चौधरी, रूपेश कुमार ‘रूप’, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, दिलीप सिंह, बाल्मीकि मंडल, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश शर्मा नागर, संजीव वर्मा, कमलरंजन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं सौरव सावर्ण, अमित सिंह, सौरव, सिंटू, लालमोहन, सदानंद, कल्याण झा, संजय राय और अजय उर्फ माटो की सक्रिय भागीदारी रही।
बैठक में कार्यक्रम की व्यापक तैयारी और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button