भागलपुर

पोखर किनारे मिली अज्ञात लाश: झंडापुर ओपी के मरवा गांव के पोखर में मिली अज्ञात युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी ।। Inquilabindia

पोखर किनारे मिली अज्ञात लाश: झंडापुर ओपी के मरवा गांव के पोखर में मिली अज्ञात युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी ।।

नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर ओपी के मरवा गांव के वार्ड नंबर 8 में पोखर के किनारे 17- 18 साल कि एक युवती का लाश बरामद हुआ है, जिससे इलाका में सनसनी फैल गई है घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ परी है।।

बिहपुर प्रखंड के झंडापुर ओपी क्षेत्र के मरवा गांव के वार्ड नंबर 8 के पोखर के किनारे अर्ध नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है, जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई है। लोग सुबह जब सड़क पर घूमने निकले तो उन्होंने पोखर के किनारे शव को देखा, जिसके बाद सूचना झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र की पुलिस को दी गई। शव के बरामद होने से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर ओपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है ।।

पुलिस के आने तक लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कोई कह रहा था पीट-पीटकर हत्या की गई है तो कोई शव को यहां फेंके जाने की बात कर रहा था।

ओपी अध्यक्ष भपेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पोखर के किनारे एक शव पड़ा हुआ है। इसको लेकर वहां पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। लेकिन, किसी को यह मालूम नहीं था कि यह युवती कहां का है और यह घटना कैसे घटी है। इसकी पड़ताल जारी है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button