भागलपुर

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर नवगछिया पहुंची पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की मोटरसाइकिल रैली

नवगछिया । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं नशामुक्त भारत का संदेश लेकर पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों की टीम गुरुवार को नवगछिया पहुंची। राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के तहत पहुंची टीम का स्थानीय स्तर पर स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने भी रैली में सहभागिता की।

IMG 20261015 WA0014


रैली का उद्देश्य देशभर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों, खासकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। रैली विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए सामाजिक सद्भाव और नशामुक्त समाज का संदेश लोगों तक पहुंचा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रैली 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचेगी।

नवगछिया में जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा, भवानीपुर के समीप रैली में शामिल टीम का स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने वेलकम बैंड, सांस्कृतिक नृत्य और गायन की प्रस्तुति देकर रैली में शामिल सदस्यों का स्वागत किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, नवगछिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया की ओर से रैली में शामिल जवानों और पुलिसकर्मियों को मंजूषा पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजन के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने के साथ-साथ नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की गई।
#Naugachia #bihar #BiharPolice

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button