भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 को मृतका की मां द्वारा आवेदन देकर आरोप लगाया गया था कि उनकी विवाहित पुत्री की हत्या दहेज की मांग को लेकर उसके पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने कर दी थी। मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या 284/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस पहले ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।
इसी क्रम में 17 जून 2026 को पुलिस ने मामले में संलिप्त अभियुक्त नितीश कुमार (पिता- कलानंद, निवासी- भवानीपुर, जिला- भागलपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

