श्रावणी मेला-2026: महादेवपुर घाट और विक्रमशिला पुल पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे एसपी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

नवगछिया। श्रावणी मेला-2026 को लेकर नवगछिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवगछिया ने महादेवपुर घाट एवं विक्रमशिला पुल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
अपडेट्स और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमें फॉलो करें
WhatsApp Channel || Telegram Channel
एसपी ने निरीक्षण के दौरान महादेवपुर घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, गोताखोरों एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने विक्रमशिला पुल पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए श्रावणी मेला के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला अवधि में भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त, सीसीटीवी एवं अन्य निगरानी व्यवस्था को मजबूत रखा जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहें।
Read More.. “अब बिहार में पैरोल पर निकले कैदी नहीं होंगे गायब! पैरों में लगेगी GPS ट्रैकिंग डिवाइस, सोशल मीडिया पर गाली देने वालों पर भी लगेगा गुंडा एक्ट”
एसपी ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार मॉनिटरिंग करे और जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मेला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
