बिहार

9 वर्षों से फरार 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

नवगछिया  : नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस जिला के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 50 हजार रुपये का इनामी और हत्या, लूट समेत कई संगीन मामलों में पिछले नौ वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी रोशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने भवानीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर की।
पुलिस के अनुसार, रोशन कुमार लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में एक अगस्त को भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित जेपी कॉलेज के समीप एक किराए के मकान में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के किराए के कमरे की तलाशी ली गई, जहां से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 185/26 के तहत आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में नया मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि रोशन कुमार के खिलाफ नवगछिया के गोपालपुर थाना और कटिहार जिले में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह कुख्यात अपराधी छोटुवा यादव का छोटा भाई बताया जाता है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रोशन कुमार की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।

Sujeet Singh

सुजीत कुमार बिहार के भागलपुर जिले के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 8 वर्षों का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में विशेष रूप से क्राइम और राजनीति (पॉलिटिक्स) बीट पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, निष्पक्ष और जमीनी मुद्दों पर आधारित मानी जाती है।सुजीत कुमार ने स्नातक (बी.ए.) की शिक्षा प्राप्त की है। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं, अपराध संबंधी मामलों और राजनीतिक गतिविधियों की प्रभावी कवरेज कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button