बिहार
गंगा कटाव पर हाई अलर्ट! काजीकोरैया-राघोपुर बांध पहुंचे प्रधान सचिव, अभियंताओं को 24 घंटे निगरानी के निर्देश

गंगा नदी में कटाव की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव तथा जल संसाधन विभाग के सचिव ने भागलपुर जिलाधिकारी और नौगछिया पुलिस अधीक्षक के साथ खरीक प्रखंड स्थित काजीकोरैया-राघोपुर बांध का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बांध पर कटाव से सुरक्षा के लिए किए जा रहे कटावरोधी कार्यों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य की प्रगति एवं स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान वरीय अभियंताओं को गंगा के जलस्तर और कटाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन ने बांध की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने को कहा है।



