भागलपुर

Sultanganj Flood: मंत्री रत्नेश सदा का बड़ा ऐलान, बाढ़ पीड़ितों को जल्द मिलेगी सरकारी मदद!

सुल्तानगंज। बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा सोमवार दोपहर सुल्तानगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। मंत्री ने गनगनिया पंचायत समेत विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान NDA कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।

मंत्री रत्नेश सदा ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को बहुत जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

दौरे के दौरान मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों से भी बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली। सीओ रमण कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज क्षेत्र की नौ पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रभावित लोगों के लिए अब तक आठ सामुदायिक किचन शुरू किए जा चुके हैं, जबकि अन्य स्थानों पर भी जल्द सामुदायिक किचन शुरू कराने की तैयारी है।

मंत्री ने अधिकारियों और बाढ़ प्रभावित लोगों से कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सरकार की ओर से प्रभावित लोगों को जरूरी सहायता जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान NDA कार्यकर्ता कुमार मंगलम, सुजीत मंडल, शंकर डॉक्टर, सियाराम मांझी, प्रीतम कुमार, नसीब कुमार, अभिषेक कुमार, पिंटू कुमार और धर्मवीर कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं बाढ़ प्रभावित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button