भागलपुर

भाजपा नेता कुमार भूषण तांती हत्याकांड में नया मोड़, शशि मोदी पर नामजद प्राथमिकी

बबरगंज थाना क्षेत्र में भाजपा नेता कुमार भूषण तांती उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने भाजपा नेता शशि मोदी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए देर रात कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। वहीं, हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।

एसआईटी करेगी हत्याकांड की जांच

एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और अन्य माध्यमों से जांच कर रही है।

एसएसपी ने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह, घटना की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button