भागलपुर

भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 55 पुड़ियों में मादक पदार्थ बरामद

भागलपुर। युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” अभियान के तहत बरारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि बड़ी खंजरपुर इलाके में रामविचार यादव अपने घर से कथित रूप से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम जब रामविचार यादव के घर पहुंची तो पुलिस के अनुसार, वह मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.65 ग्राम ब्राउन शुगर, 18 पुड़ियों में बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरारी के बनिया टोली लेन निवासी कैलाश यादव के घर पर भी छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, वहां से 10 ग्राम ब्राउन शुगर, 37 पुड़ियों में बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के कथित सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भागलपुर जिले में नशीले पदार्थों के संभावित हॉट-स्पॉट को चिन्हित कर लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button