बिहार

राजकीय पॉलिटेक्निक सहरसा में एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट प्रोग्राम का समापन, छात्रों को मिले प्रमाण-पत्र

सहरसा। राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा में अंतिम वर्ष के डिप्लोमा छात्र-छात्राओं के लिए इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड लाइवलीहुड फेज-2 के तहत आयोजित एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगार एवं प्लेसमेंट के लिए आवश्यक संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, साक्षात्कार कौशल तथा कार्यस्थल से जुड़े व्यवहारिक कौशल से परिचित कराना था। प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच समारोह आयोजित कर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. मिथुन कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी रोजगार बाजार में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और व्यावसायिक दक्षताओं का भी महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में सहायक होते हैं।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट समन्वयक प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रोजगार और प्लेसमेंट की तैयारी से जुड़े कई महत्वपूर्ण कौशल सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि तकनीकी शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसरों के लिए लगातार मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।

वहीं, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सह-समन्वयक प्रो. सौरभ ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संचार क्षमता और साक्षात्कार कौशल विकसित करने में मदद मिलती है। इससे वे रोजगार की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकते हैं।

कार्यक्रम के प्रशिक्षक श्री राम कृष्ण पांडेय ने प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, साक्षात्कार की तैयारी और कार्यस्थल पर आवश्यक व्यवहारिक दक्षताओं से संबंधित जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के सफल समापन और प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अपने रोजगार एवं भविष्य के व्यावसायिक जीवन के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में प्रो. मिंटू, प्रो. सिद्धांत, प्रो. लक्ष्मी, प्रो. प्रभास, प्रो. शुभम, प्रो. श्वेता, प्रो. मुकेश सहित संस्थान के अन्य व्याख्याता, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button