नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश, 46 वार्डों में नियमित कचरा उठाव पर जोर

सहरसा नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपनगर आयुक्त शाहिद रजक खान एवं स्वच्छता पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद ने सभी 46 वार्डों में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्रमुख मार्गों की नियमित सफाई और प्रत्येक वार्ड में टिप्पर वाहन के माध्यम से कचरा उठाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई कराने का भी निर्देश दिया गया।
उपनगर आयुक्त शाहिद रजक खान ने सभी वार्ड सचिवों को निर्देशित किया कि वे सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक सफाई कार्य में सक्रिय रूप से मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक वार्ड में नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में एम ऑफ पीपुल एजेंसी के निरीक्षक नित्यानंद किशोर के अलावा नगर निगम के सभी 46 वार्डों के वार्ड सचिव एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।



