भागलपुर

भागलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत नितिन नवीन की पदयात्रा

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को भागलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में हिस्सा लिया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहभागिता देखने को मिली।

इस दौरान नितिन नवीन ने विपक्ष और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष चाहे जितनी भी “झूठ की खेती” कर ले, जनता उसके कथित अराजकता और दोहरे चरित्र के इतिहास को पहचान चुकी है।

उन्होंने कांग्रेस के पूर्ववर्ती शासनकाल का जिक्र करते हुए 2G, कॉमनवेल्थ और कोयला घोटाले सहित कई मुद्दों को उठाया। नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार, आतंकवाद और युवाओं के भविष्य से जुड़े कई सवाल सामने आए, जिसकी कीमत देश को चुकानी पड़ी।

भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता ने कांग्रेस और विपक्ष को उनके कथित भ्रष्टाचार का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अभियान से जुड़े नारे लगाए और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button