खगड़िया

MLC बनने के बाद भी नहीं भूले संस्कार! पत्नी संग दंड प्रणाम करते मां के दरबार पहुंचे डॉ. संजीव कुमार

नई जिम्मेदारी के बीच आस्था के दरबार में पहुंचे नवनिर्वाचित MLC डॉ. संजीव कुमार, पत्नी संग किया दंड प्रणाम

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित राजद MLC डॉ. संजीव कुमार ने पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव नयागांव सतखुट्टी पहुंचकर मां स्वर्ण देवी दुर्गा के दरबार में हाजिरी लगाई।

इस दौरान डॉ. संजीव कुमार और उनकी पत्नी ने सीढ़ी गंगा घाट से स्वर्ण देवी दुर्गा मंदिर तक दंड प्रणाम करते हुए यात्रा पूरी की। मंदिर पहुंचकर दोनों ने मां के चरणों में शीश नवाया और सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

राजनीतिक सफलता और नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भी अपनी आस्था और पैतृक गांव से जुड़ाव का यह अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। दंड प्रणाम के जरिए उन्होंने श्रद्धा और भक्ति के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित की।

राजनीति में पद और प्रतिष्ठा से पहचान बनती है, लेकिन आस्था और संस्कार से रिश्ते गहरे होते हैं।

FB IMG 1794301460800 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button