भागलपुर

नवगछिया में सनसनी : बासा पर सो रहे किसान की सिर में गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

चंडी स्थान में देर रात वारदात से मचा हड़कंप, खू/न से लथपथ मिला किसान का शव; पुलिस ने शुरू की जांच


नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया पुलिस जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चंडी स्थान गांव में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान फुलो मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसान अपने बासा पर सो रहे थे, तभी अपराधियों ने उनके सिर में गो/ली मार दी। गो/ली लगने से उनकी मौके पर ही मौ/त हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, फुलो मंडल अपने ससुराल में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह रोजाना की तरह अपने बासा पर सोने चले गए। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और सिर में गो/ली मारकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहां किसान का खून से लथपथ शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद इस्माइलपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
जमीन विवाद में हत्या की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वारदात की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और हत्यारों की पहचान करने में जुटी है।
इस घटना के बाद चंडी स्थान गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, किसान की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button