भागलपुर

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’, ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने तैयारियों की समीक्षा की

नवगछिया। आगामी 24 नवंबर को तेतरी फूड प्लाजा में आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस (नीतीश संवाद)’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बुधवार को राघोपुर स्थित अपने आवास पर जदयू के संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, डॉ. अशोक कुमार आलोक सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ कार्यक्रम की तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा।

बैठक में मौजूद जदयू नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का भरोसा दिलाया।

बताया गया कि 24 नवंबर को होने वाला ‘सुशासन दिवस (नीतीश संवाद)’ जनसंवाद, जनसंपर्क और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण आयोजन होगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button