भागलपुर

होटल फूड प्लाजा के मैरिज लकी ड्रॉ में अभय जायसवाल ने जीता दार्जिलिंग कपल टूर

30 नवविवाहित जोड़ों में से निकला भाग्यशाली विजेता, पत्नी संग तीन दिन-दो रात बिताएंगे दार्जिलिंग की वादियों में; यात्रा से लेकर होटल और भोजन तक का खर्च उठाएगा प्रबंधन

नवगछिया। होटल श्रेयस इन, फूड प्लाजा की ओर से आयोजित मैरिज लकी ड्रॉ में मधेपुरा जिले के ढोलबज्जा लालगंज निवासी अभय कुमार जायसवाल ने दार्जिलिंग कपल टूर का शानदार उपहार अपने नाम किया। लकी ड्रॉ में 30 नवविवाहित जोड़ों के कूपन शामिल किए गए, जिनमें से अभय कुमार जायसवाल का नाम विजेता के रूप में सामने आया।

होटल के मैरिज गार्डन में नवंबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच शादी समारोह आयोजित कराने वाले नवविवाहित जोड़ों को इस लकी ड्रॉ में शामिल किया गया था। विजेता अभय जायसवाल की शादी 11 मार्च 2026 को फूड प्लाजा के मैरिज गार्डन में संपन्न हुई थी।

शुक्रवार शाम छह बजे जीरोमाइल, नवगछिया स्थित होटल फूड प्लाजा श्रेयस इन के मैरिज गार्डन में आयोजित समारोह के दौरान लकी ड्रॉ निकाला गया। विजेता जोड़े को दार्जिलिंग में तीन दिन और दो रात घूमने का मौका मिलेगा। इस दौरान आने-जाने, ठहरने और भोजन का पूरा खर्च होटल प्रबंधन की ओर से वहन किया जाएगा। साथ ही दंपती को चार सितारा होटल में ठहराया जाएगा।

होटल प्रबंधन ने कहा कि यह पहल ग्राहकों के विश्वास और उनके खुशियों के खास पलों से जुड़ने का एक प्रयास है। शादी जैसे यादगार अवसर पर होटल को चुनने वाले परिवारों के प्रति आभार जताने के लिए इस तरह की योजना शुरू की गई है। प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी हर साल मैरिज लकी ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर होटल की ओर से सभी अतिथियों एवं ग्राहकों के प्रति सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button