भागलपुर
कोलगामा के समीप ट्रैक्टर और पिकअप में जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर ।। Inquilabindia

भगलपुर जिले के सुल्तानगंज भागलपुर मुख्य मार्ग के कोलगामा के समीप ट्रैक्टर और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के फरकच्चे उर गया है। वही पिकअप के ड्राइवर मौके वारदात से फरार हो गया । इस दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान तिलकपुर का रहने वाले सुरेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। वही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में ट्रैक्टर ड्राइवर को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया।डॉ.ने गंभीर देख भागलपुर मायागंज भेज दिये हैं। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है । इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुँच कर घटना की छानबीन मे जुट गई है।



