भागलपुर

बिहपुर के घनश्याम को इंदौर में मिलेगा राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड ।।

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में शिक्षक संस्थान के छात्रों के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड 2022 अयोजित हो रहा है। इसके लिए बिहपुर के घनश्याम कुमार का चयन किया गया है। जो 26 जून को इंदौर के मैरीओट फाईवस्टार होटल में होगा।घनश्याम के द्वारा ग्रामीण शिक्षा के उपर अपने विचार व सुझाव को रखा था। और धनश्याम ने ग्रामीण शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कुछ अपने सोच को रखा था। बताया गश्या कि उक्त रारूट्रीय प्रेरणा अवार्ड के मुख्य अतिथि पद्मश्री कनूभाई टेलर,सांसद लंबी समेत अन्य दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेगें।बता दें कि बिहपुर जमालपुर वार्ड न0 आठ निवासी हरीलाल साह व चुन्नी देवी के पुत्र घनश्याम कुमार ने अपनी मेघा का डंका राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से बजाया है।

इसे पूर्व घनश्याम ने मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।उनके उत्कृष्ट लेखन निबंध और भाषण को देखते हुए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इन्हें ट्रॉफी मेडल और सर्टिफिकेट देकर उनकाे सम्मानित किया गया था।घनश्याम अभी भागलपुर जिले के नारायणपूुर प्रखंड अंतर्गत नगरपारा स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।घनश्याम बॉल बैडमिंटन का एक बेहतरीन खिलाड़ी भी है।

नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अलावा भी घनश्याम ने पूर्व में चार अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्विज में भी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।घनश्याम ने कई किताबें भी लिखी है।इधर घनश्याम को टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के सभी व्याख्याता राजेश कुमार,बृजेश कुमार,रवि कुमार मंडल,आदित्य कुमार व रघुनंदन सिंह आदि शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button