बिहार

खगड़िया में संतोष कुमार तिवारी का जनसंपर्क अभियान, स्नातक मतदाताओं से शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर संवाद

खगड़िया। कोशी स्नातक विधान परिषद क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में रचनात्मक भारत पार्टी के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा एमएलसी प्रत्याशी संतोष कुमार तिवारी ने खगड़िया जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्नातक मतदाताओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान संतोष कुमार तिवारी ने मां कात्यायनी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने स्थानीय स्नातक मतदाताओं, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

इस दौरान शिक्षा, रोजगार और क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित समस्याओं एवं अपेक्षाओं को लेकर लोगों के साथ चर्चा की गई। तिवारी ने कहा कि कोशी स्नातक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को समझने के लिए उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं, स्नातक मतदाताओं और नागरिकों की भी मौजूदगी रही। तिवारी ने लोगों से मिले स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button