भागलपुर

जलजमाव व गंदे पानी से परेशान हुए मिरहट्टी के ग्रामवासी, आवागमन में हो रही है काफी परेशानी।

भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिरहट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 4 में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। जिससे ग्रामवासियों को आने जाने मे काफी परेशानी हो रही हैं ।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क पर कमर भर गंदा पानी बहने की स्तिथि होने पर ग्रामवासियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।यह कई वर्षों से समस्या बनी हुई हैं। साथ ही बच्चों को स्कूल भेजने में भी काफी परेशानी होती है।

यह समस्या सालो भर सड़क पर जलजमाव से लोगो की स्तिथि बहुत ही नरकीय हो गई है। कीचड़ भरी सड़क से आना जाना पड़ रहा है। सडक पर जलजमाव से गंदा पानी मे पैर मे जोकटी लग जाती हैं।यह समस्या रोज ग्रामवासियों को झेलनी पड रही हैं।अधिकारीयों को इस बात से अबगत करा दिया गया हैं।लेकिन कोई भी अधिकारीयों का ध्यान अबतक नहीं जाने से ग्रामवासियों को काफी परेशानी हो रही हैं। नवनिर्वाचित मुखिया अशौक यादव ने बताया कि यह वार्ड चार मे जलजमाव कि समस्या वर्षों से हैं।लेकिन अब बहुत जल्द जलजमाव कि समस्याओं से ग्रामवासियों को निदान मिल जाएगा।इसकी तैयारी कि जा रही हैं। अधिकारीयों से बातचीत कर जल्द ही समस्याओं से निदान दिलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button