भागलपुर

अजगैबीनाथ गंगा घाट मे बिजली पानी कि व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर कांवड़ियों को हो रही परेशानी।

भागलपुर सुलतानगंज. ः विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला मे महज 14 दिन शेष होने पर अजगैबीनाथ गंगा घाट मे बिजली, पानी, एंव गंगा घाट कि व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर कांवडियों को हो रही परेशानी ।वहीं दुकानदारों ने बताया कि अजगैबीनाथ गंगा घाट अभी भी खतरनाक बना हुआ हैं। बाहर से आनेवाले कावंड़ियों को गंगा स्नान करने मे परेशानी हो रही हैं।साथ ही गंगा घाट में बिजली ,पानी एंव शौचालय कि व्यवस्था नहीं कि गई हैं।रात्री मे गंगा घाट पुरा अंधकार मय रहता हैं।

कांवडियों को रात्री मे काफी परेशानी हो रही हैं।प्रतिदिन हजारों कांवडिया गंगा स्नान कर देवघर रवाना होते हैं।वहीं गंगा घाट में.बाढ.नियंत्रण विभाग के.द्वारा बोरा में बालु भरकर सीढी बनाया जा रहा हैं।जिससे बाहर से आनेवाले कांवडियों को गंगा स्नान करने मे परेशानी. न हो।इसको लेकर बाढ नियंत्रण विभाग कर्मी शेखर कुमार ने बताया कि श्रावणी मेला मे 14 दिन शेष बचे हैं।हमलोग रात.दिन युद्ध स्तर से लेबर के द्वारा गंगा घाट में बालु का बोरा भर कर सीढी बनाया जा रहा।समय से पहले हमलोग कार्य को पुर्ण कर लेगे जिससे बाहर से आनेवाले भक्तों को गंगा स्नान करने मे कोई परेशानी नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button